नई दिल्ली। रविवार को आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को प्रतिपक्ष का नेता चुना गया। पूर्व सीएम आतिशी अब विधानसभा में विपक्ष की नेता की भूमिका निभाएंगी। वह कालका जी सीट से विधायक चुनी गई हैं। इससे पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में अरविंद केजरीवाल के बाद उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज जैसे दिग्गज नेताओं की हार के बाद पार्टी में उनका कद बढ़ गया है।
दिल्ली में भाजपा की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने आम आदमी पार्टी ने महिला चेहरे के रूप में आतिशी को पसंद किया है।