Friday, March 14, 2025
Homeदक्षिण गुजरातशाहरूख खान के बंगले "मन्नत' में जबरन घुसने वाला भरूच में रिटायर्ड...

शाहरूख खान के बंगले “मन्नत’ में जबरन घुसने वाला भरूच में रिटायर्ड फौजी के घर में चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया

भरूच। अभिनेता शाहरूख खान के बंगले मन्नत में जबरन घुसने वाले व्यक्ति को गुजरात में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि भरुच में रिटायर्ड फौजी के घर से 8 लाख के जेवरात चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि 2023 में ये दोनों शख्स बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से मिलने के लिए जबरन उनके घर में घुसे थे। पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि दोनों का आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करके तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने राम स्वरूप कुशवाहा और मिनहाज सिन्हा को भरुच-पश्चिम में स्थित मोना पार्क सोसाइटी में रहने वाले रिटायर्ड फौजी के घर में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके तीन दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने और कितनी जगहों से चोरी की है और वह कितने अन्य अपराधों में शामिल रहे है, इसकी जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments