अमरेली। अमरेली के चलाला नगर पालिका में डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे कांग्रेस नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़क और हाथापाई हो गई। बनासकांठा की सांसद गेनीबेन ठाकोर, पूर्व विधायक प्रताप दुधात और जेनीबेन ठुम्मर सहित नेताओं के साथ चुनाव प्रचार के दौरान हाथापाई हुई है। कांग्रेस नेता घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे, इसी बीच भाजपा कार्यकर्ता नारे लगाने लगे। हालांकि, मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। कांग्रेस नेता प्रताप दुधात ने कहा कि चुनाव प्रचार करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। कोई विवाद न हो इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकना पुलिस की जिम्मेदारी है।