Friday, March 14, 2025
Homeअहमदाबादअहमदाबाद क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 50 अवैध घुसपैठिए गिरफ्तार, 15 को...

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 50 अवैध घुसपैठिए गिरफ्तार, 15 को बांग्लादेश भेजा गया

अहमदाबाद। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में 50 लोगों को गिरफ्तार किया। उनमें से कई राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल थे। जानकारी के अनुसार इनमें से 15 को सफलतापूर्वक बांग्लादेश भेज दिया गया है। जिसमें एक नाबालिग भी है।
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच लंबे समय से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वालों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। इस दौरान राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल बांग्लादेशियों को भी गिरफ्तार किया गया। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने इन लोगों को फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ पकड़ा। इन लोगों पर नाबालिगों को वेश्यावृत्ति में धकेलने का भी आरोप है। अब इन अवैध प्रवासियों को उनके देशों को सौंपने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने सोशल मीडिया(X) पर एक पोस्ट शेयर कर पूरे मामले की जानकारी दी है। हर्ष सांघवी ने पोस्ट में लिखा है कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments