Friday, March 14, 2025
Homeअहमदाबाददिल्ली में भाजपा की भव्य जीत पर गुजरात में पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं...

दिल्ली में भाजपा की भव्य जीत पर गुजरात में पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई, एक दूसरे को मिठाई खिलाई

अहमदाबाद/सूरत। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा को दिल्ली विधानसभा सभा चुनाव में जबदरस्त जीत हासिल हुई है। भाजपा ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। भाजपा की प्रचंड जीत पर पूरे गुजरात में जश्न मनाया गया। गांधीनगर के कोबा में स्थित भाजपा कार्यालय कमलम् में भाजपा मंत्रियों, नेताओं-कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर दिल्ली में जीत का जश्न मनाया। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जीत की खुशी मनाई। भाजपा कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। इधर, सूरत में गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल को मिठाई खिलाकर दिल्ली में पार्टी की जीत पर बधाई दी।

प्रदेश भाजपाध्यक्ष और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था- आम आदमी पार्टी को दिल्ली में हराने के लिए मोदी को दूसरा जन्म लेना पड़ेगा। शनिवार को जैसे-जैसे चुनाव नतीजे आते गए भाजपा बहुमत की ओर बढ़ती गई और प्रचंड जीत हासिल की। केजरीवाल खुद अपनी सीट भी नहीं बचा पाए।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पाटिल ने कहा कि नकारात्मक राजनीति करने वालों को दिल्ली की जनता ने नकार दिया है। दिल्ली की जनता में आम आदमी के प्रति भारी आक्रोश था। शराब घोटाला, भ्रष्टाचार और यमुना नदी में प्रदूषण केजरीवाल सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। केंद्रीय मंत्री पाटिल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास जताया है। प्रधानमंत्री की योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री पाटिल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के विधानसभा सभा में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला।
सूरत भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान सूरत के सांसद मुकेश दलाल, शहर भाजपा अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा, महामंत्री किशोर बिंदल, विधायक प्रवीण घोघारी, मनु पटेल समेत कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments