बनासकांठा। जिले के थराद में मिट्टी से भरे डम्पर के पलटने से नाले में खुदाई का काम कर रहे चार श्रमिकों की मौत हो गई। डम्पर पलटने से चार मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। हादसे में एक बच्चे समेत 4 मजदूरों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार बनासकांठा के थराद में खेंगरपुरा के पास एक नाले पर काम चल रहा था। इसी बीच मिट्टी से भरा एक डम्पर खाई में गिर गया। इस बीच वहां काम कर रहे मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। हालांकि, घटना के बाद मिट्टी के नीचे दबे श्रमिकों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद से तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इस दुर्घटना में चार मजदूरों की मौत हो गई। पता चला है कि इनमें 3 महिलाएं और 1 बच्चा भी शामिल है। माैके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अागे की कार्रवाई शुरू कर दी है।