Friday, March 14, 2025
Homeवडोदराआम आदमी पार्टी ने लगाई बड़ी सेंध, भाजपा के कई नेता और...

आम आदमी पार्टी ने लगाई बड़ी सेंध, भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर आप में शामिल हुए

वडोदरा। स्थानीय निकाय चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने भाजपा में बड़ी सेंध लगाई है। वडोदरा के करजण में आज 1 फरवरी को भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।
आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल इटालिया ने सोशल मीडिया(X) पर पोस्ट करके लिखा- करजण नगर पालिका के मौजूदा भाजपा पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत है। इनमें करजण नगरपालिका की मौजूदा अध्यक्ष मीनाबेन चावड़ा, उपाध्यक्ष भरतसिंह अटालिया, स्थायी समिति के अध्यक्ष वनराजसिंह राओलजी, विपक्ष के नेता दिग्विजयसिंह अटोदरिया, पूर्व स्थायी अध्यक्ष व वर्तमान पार्षद मोहम्मद संधी, सामाजिक न्याय समिति के वर्तमान अध्यक्ष प्रकाशभाई परमार, माैजूदा 10 पार्षद समेत भाजपा के दो हजार से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments