Friday, March 14, 2025
Homeअहमदाबादपूर्व विधायक का बेटा अहमदाबाद में चेन स्नेचिंग करते पकड़ा गया

पूर्व विधायक का बेटा अहमदाबाद में चेन स्नेचिंग करते पकड़ा गया

अहमदाबाद। यहां के घाटलोडिया में पहली बार चेन स्नेचिंग करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि चेन स्नेचिंग करने वाला युवक मध्य प्रदेश के पूर्व कांग्रेस विधायक का बेटा है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के लिए चेन स्नेचिंग कर रहा था।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने शहर के थलतेज में किराए के मकान में रहने वाले 25 वर्षीय प्रद्युम्नसिंह पुत्र विजेंद्रसिंह चंद्रावत को गिरफ्तार किया है। 25 जनवरी की रात वह मेमनगर के राजवी टॉवर निवासी 65 वर्षीय वसंतीबेन अय्यर की चेन छीनकर भाग गया था। इस मामले में वसंतीबेन ने घाटलोडिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस जांच में पता चला कि प्रद्युम्न सिंह ने चेन स्नेचिंग की थी। पुलिस ने प्रद्युम्न सिंह को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। प्रद्युम्न सिंह मध्य प्रदेश के नीमज जिले के मालहेड़ा गांव का निवासी है। उसके पिता विजेंद्र सिंह चंद्रावत मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक थे। प्रद्युम्न सिंह घर से भागकर अहमदाबाद आया था और किराए के मकान में रह रहा था। उसे एक लड़की से प्यार था, जिससे उसके खर्चे बढ़ गए थे। प्रद्युम्न सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मौज-मस्ती करने के लिए अपराध का रास्ता अपनाया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments