वडोदरा। यहां के करेलीबाग इलाके में कासमाला ब्रिज पर मंगलवार आधी रात को अचानक 11 फुट का विशालकाय मगरमच्छ सड़क पर आ गया। इसके बाद जीव दया संस्था की टीम ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को बचाकर वन विभाग को सौंप दिया।
वडोदरा में भुतड़ी झांपा से करेलीबाग जाने वाले रास्ते पर कासमाला पुल पर 11 फुट का एक विशालकाय मगरमच्छ आ गया। मगरमच्छ सोसाइटी की ओर बढ़ रहा था, तभी लोगों ने उसे देख लिया और पुलिस-अग्निशमन विभाग को सूचित किया। इस बीच जीव दया संस्था के हेमंत वधवाना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को बचा लिया गया।