अहमदाबाद। गुजरात में फिर से ठंडी शुरू हो गई है। अहमदाबाद-गांधीनगर में सुबह-सुबह ठंडी और दोपहर में लोगों को गर्मी जैसा अहसास हो रहा है। इस बीच मौसम वैज्ञानिक अंबालाल पटेल ने जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में प्रदेश में बेमौसम बारिश होने की उम्मीद जताई है।
मौसम वैज्ञानिक अंबालाल पटेल के अनुसार राज्य में शीतलहर चलने की संभावना है। 30-31 जनवरी के बाद बेमौसम बारिश हो सकती है। 5 फरवरी मौसम के खराब होने की संभावना है। हालांकि, फरवरी में ठंड कम हो जाएगी और धीरे-धीरे गर्मी शुरू हो जाएगी। 19 फरवरी से वातावरण में गर्मी का अनुभव होगा।
अंबालाल पटेल के अनुसार मौसम में आए बदलाव के कारण 27 जनवरी तक उत्तर गुजरात के कुछ हिस्सों में ठंड बनी रहने की संभावना है। 30-31 तारीख को पश्चिमी विक्षोभ आएगा और फरवरी की शुरुआत में बंगाल की खाड़ी साइक्लोन सर्कुलेशन भी सक्रिय होगा। जिसके कारण महाराष्ट्र के दक्षिणी भागों में बेमौसम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण गुजरात में भी मौसम बदलेगा।