लॉस एंजिल्स। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक बार फिर आग लग गई है। जिसके कारण हजारों लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। अमेरिका के लिए यह बहुत चिंता की बात है, क्योंकि हाल ही में लॉस एंजिल्स में दो बड़ी आग की घटनाएं हुई थीं।
यह आग लॉस एंजिल्स में कास्टिक झील के पास के जंगलों में लगी है। यह क्षेत्र उत्तर-पश्चिम लॉस एंजिल्स में स्थित है। अब तक 8,000 एकड़ भूमि आग की चपेट में आ चुकी है। झील के आसपास रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए सचेत किया गया है। अब तक 31,000 से अधिक लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
लॉस एंजिल्स में तेज़ और शुष्क हवाओं से चिंता बढ़ गई है। इससे आसमान में धुएं का गुबार उठ रहा है। इससे आग और अधिक भड़क सकती है।
लॉस एंजिल्स में फिर लगी आग, 8000 एकड़ से ज्यादा जंगल जलकर खाक, 31,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए
RELATED ARTICLES