अहमदाबाद। प्रदेशभर में चलने वाली रोडवेज बसें हाईवे के किनारे होटलों पर रुकती हैं। हाईवे पर कई होटलों में ज्यादा कीमतों पर सामान बेचने की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाईवे पर अधिकांश होटल मुसलमानों के हैं और इन्हें हिन्दुओं के नाम से चलाया जा रहा है। गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) ने मुस्लिम मालिकों द्वारा संचालित हिंदू नामों वाले होटलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। यात्रियों से लूटपाट करने वाले 27 होटलों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। अब इन होटलों पर रोडवेज बसें नहीं रुकेंगी।
राज्य के अलग-अलग शहरों में हाईवे पर स्थित होटलों में बड़े पैमाने पर लूटपाट की शिकायतों पर ध्यान देते हुए, गुजरात एसटी निगम ने इन होटलों के खिलाफ कार्रवाई की और उनकी सूची जारी की है। इसमें राजकोट, भुज, वडोदरा, भरूच और सूरत-अहमदाबाद राजमार्ग पर स्थित होटलों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए। यह बात भी सामने आई है कि सबसे अधिक होटल वडोदरा जिले के कर्जन तहसील में हैं।
प्रदेश के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी जो परिवहन एवं खेलकूद मंत्री भी हैं, ने सोशल मीडिया(X) पर पोस्ट करके लिखा है- जीएसआरटीसी ने गंदगी और अस्वच्छता के कारण 27 होटलों पर बस रोकना हमेशा के लिए बंद कर दिया है। हमारे यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता के लिए यह कदम उठाया गया है। हमने अपने विभाग को निर्देश दिया है कि वे अन्य सभी बस स्टॉप और होटलों पर निगरानी रखें ताकि वे नियमों का पालन करें और यात्रियों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करें। आपकी सुरक्षा और संतुष्टि हमारी प्राथमिकता है।
जीएसआरटीसी की बसें हाईवे पर स्थित होटलों में रुकती हैं। जिसमें लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोग अपने खर्च पर होटलों में चाय, नाश्ता और भोजन कर सकते हैं। इस बीच जीएसआरटीसी ने राज्य के कुछ राजमार्गों पर हिंदू नाम वाले 27 होटलों और मुस्लिम मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसमें जीएसआरटीसी ने ऐसे होटलों के लाइसेंस रद्द करने और होटलों में बसें खड़ी न करने का निर्णय लिया है।
विभाग | रूट का नाम | होटल |
पालनपुर | अहदाबाद-पालनपुर | रौनक |
भरूच | अहमदाबाद-सूरत | रौनक |
वडोदरा | सूरत-अहमदाबाद | बसेरा |
वडोदरा | अहमदाबाद-सूरत | रौनक |
नडियाद | अहमदाबाद-बालासिनोर, गोधरा-झालोद | श्रीजी |
वडोदरा | सूरत-अहमदाबाद | प्राइम |
भरुच | सूरत-अहमदाबाद | तुलसी |
नडियाद | अहमदाबाद-गोधरा-दाहोद(वाया डाकोर) | रंगोली |
महेसाणा | पालनपुर-अहमदाबाद (वाया सिद्धपुर) | मानशी |
पालनपुर | पालनपुर-अहमदाबाद | रिलीफ |
भरुच | अहमदाबाद-सूरत | डायमंड |
गोधरा | वडोदरा-गोधरा-मोडासा | वृंदावन |
अहमदाबाद | अहमदाबाद-धांग्रध्रा-भुज | सर्वोदय |
वडोदरा | सूरत-अहमदाबाद | विशाला |
पालनपुर | अहमदाबाद-महेसाणा-पालनपुर | गुरुकृपा |
वडोदरा | सूरत-अहमदाबाद | सतीमाता |
वडोदरा | अहमदाबाद-सूरत | स्वाजी धर्मशाला |
राजकोट | भुज-धांग्रधा-अहमदाबाद | शिवशक्ति |
महेसाणा | अहमदाबाद-महेसाण-पालनपुर | आसोपालव |
भरुच | अहमदाबाद-सूरत | गैलेक्सी इन |
राजकोट | अहमदाबाद-राजकोट | सूर्योदय |
वडोदरा | अहमदाबाद-सूरत | सहयोग धर्मशाला |
भुज | राधनपुर-भुज | नवरंग होटल और रेस्टोरेंट |
गोधरा | दाहोद-वडोदरा-सूरत | किस्मत काठियावाड़ी(देलोल) |
महेसाणा | अहमदाबाद-पालनपुर-आबू रोड | फूड लैंड एंड गेस्ट हाउस |
गोधरा | अहमदाबाद-बालासिनोर-वरधारी-लूणावाला | किस्मत काठियावाडी(बालासिनोर) |
भरुच | सूरत-अहमदाबाद | मारुति |