सूरत। यहां के रांदेर इलाके से पांच साल का बच्चा अचानक लापता हो गया था। परिवारवालों के काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। रांदेर पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास के इलाकों में लगे 100 से अधिक सीसीटीपी फुटेज खंगालने के बाद बच्चे को खोज निकाला। पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार दाहोद का मूल निवासी अभेस कालू सूरत के रांदेर इलाके में मजदूरी करता है और परिवार के साथ वहीं रहता है। उसका पांच साल का बेटा खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बच्चे का कुछ पता नहीं चला तो रांदेर थाने में शिकायत दर्ज कराई। रांदेर पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर बच्चे की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद बच्चे को खोज निकाला। पुलिस को पांच साल का बालक रांदेर में क्षेत्रपाल मंदिर के पास रोेते हुए मिला। पुलिस ने बताया कि पांच साल का बच्चा 7 किलोमीटर तक पैदल चलकर थक गया था। वह मंदिर के पास सो रहा था। पुलिस ने बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया।