अहमदाबाद। पिछले दस सालों में 55,605 विद्यार्थियों ने प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर अहमदाबाद म्युनिसिपल स्कूल बोर्ड द्वारा संचालित स्कूलों में एडमिशन लिया है। इस अवधि में अलग-अलग वार्डों में नगरपालिका के 129 स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में परिवर्तित किया गया है। वर्ष 2025-26 में नगर निगम द्वारा 24 नए स्कूल बनाए जाएंगे। वर्ष 2025-26 के 1143 करोड़ रुपए के ड्राफ्ट बजट में से केवल 77.50 करोड़ रुपए शिक्षा पर खर्च किए जाएंगे।
प्रशासकीय अधिकारी डॉ. लगधीर देसाई ने वर्ष 2025-26 के लिए 1143 करोड़ रुपए का ड्राफ्ट बजट पेश किया है। इसमें से 1042.5 करोड़ रुपए वेतन और पेंशन पर, जबकि 77.50 करोड़ रुपए शिक्षा पर खर्च किए जाएंगे।