Friday, March 14, 2025
Homeमनोरंजनफिल्म निर्माता प्रीतिश नंदी का 73 साल की उम्र में निधन, पद्मश्री...

फिल्म निर्माता प्रीतिश नंदी का 73 साल की उम्र में निधन, पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित थे

मुंबई। जाने माने फिल्म निर्माता, कवि और लेखक प्रीतीश नंदी का निधन हो गया। उन्होंने 73 वर्ष की आयु में मुंबई में अंतिम सांस ली। फिल्म निर्माता के निधन की जानकारी उनके बेटे कुशन नंदी ने दी है। फिल्मी हस्तियां और उनके प्रशंसक शोक व्यक्त किया। प्रीतीश नंदी को भारतीय साहित्य में उनके योगदान के लिए वर्ष 1977 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। प्रसिद्ध लेखक प्रीतीश नंदी ने राज्यसभा में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह शिवसेना के टिकट पर चुने गये थे। वह छह वर्षों तक संसद के सदस्य रहे और कई समितियों के सदस्य भी रहे। जिनमें स्वतंत्रता के 50 वर्ष मनाने की राष्ट्रीय समिति, रक्षा संबंधी संसदीय समिति, संचार संबंधी संसदीय समिति और विदेश मामलों की संसदीय समिति शामिल हैं। नंदी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उन्नयन के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की अध्यक्षता की थी तथा 2011 में अपने निष्कर्ष सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सौंपे थे।
उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्में बनाईं, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था।
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- मैं अपने सबसे प्रिय और करीबी दोस्तों में से एक प्रीतेश नंदी के निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। एक अद्भुत कवि, लेखक, फिल्म निर्माता तथा एक साहसी और अद्वितीय संपादक और पत्रकार थे। वे मुंबई में मेरे शुरुआती दिनों में मेरे लिए एक सहारा और ताकत का एक बड़ा स्रोत थे। हमने कई बातें साझा कीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments