बेंगलुरू। पूरी दुनियाभर में हाहाकार मचाने वाली कोरोना महामारी के बाद अब चीन में एचएमपीवी नाम के वायरस ने दस्तक देकर सभी को डरा दिया है। हालांकि, भारत में इस वायरस का पहला मामला मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के एक अस्पताल में आठ महीने की बच्ची में यह वायरस पाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि हमने अपनी लैब में इसका परीक्षण नहीं किया है। एक निजी अस्पताल में इस वायरस के एक मामले की पुष्टि हुई है। निजी अस्पताल की इस रिपोर्ट पर संदेह करने का कोई कारण नजर नहीं आता। एचएमपीवी आमतौर पर बच्चों में पाया जाता है। सभी फ्लू नमूनों में से 0.7% में एचएमपीवी होता है। इस वायरस का स्ट्रेन अभी तक पता नहीं चला है।
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस या एचएमपीवी वायरस कहे जाने वाले इस वायरस के लक्षण सामान्य सर्दी जैसे ही होते हैं। सामान्य मामलों में यह खांसी या गले में खराश, नाक बहने या गले में खराश का कारण बनता है। एचएमपीवी संक्रमण छोटे बच्चों और बुजुर्गों में गंभीर हो सकता है। कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में यह वायरस गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है।