Friday, March 14, 2025
Homeमनोरंजनसाल 2024 सिनेमा जगत के लिए यादगार रहा, कंगना के थप्पड़ कांड...

साल 2024 सिनेमा जगत के लिए यादगार रहा, कंगना के थप्पड़ कांड से अल्लू अर्जुन के जेल जाने तक…

मुंबई। साल 2024 सिनेमा जगत के लिए काफी अहम रहा। 2024 में सिनेमा जगत में कई सितारे सुर्खियों में रहे और कई बड़े विवाद भी हुए। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के ब्रेकअप की अफवाहें चर्चा में रहीं। कुछ दिन पहले ही अल्लू अर्जुन भी विवादों में आ गए। साल 2024 के कुछ बड़े विवाद इस प्रकार हैं।

  • साल 2024 में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। दोनों के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं। ऐसी अफवाहें भी थीं कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की शादी में दोनों अलग-अलग पहुंचे। यहीं से दोनों के बीच अनबन की खबरों को हवा मिली और ये काफी समय तक चर्चा में रहे। हालांकि, अभिषेक ने एक बार इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी अंगूठी दिखाई थी और कहा था कि मैं अभी भी शादीशुदा हूं। हालांकि, हाल ही में वे बेटी आराध्या के वार्षिक समारोह में एक साथ दिखाई दिए और तलाक की अफवाहों पर विराम लगा दिया।
  • फरवरी 2024 में पूनम पांडे काफी चर्चा में रहीं। उन्होंने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी। उनके मैनेजर ने इंस्टा पर पोस्ट कर बताया कि सर्वाइकल कैंसर के कारण पूनम का निधन हो गया है। लेकिन ये एक मार्केटिंग स्टंट था। बाद में पूनम ने खुद वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरुकता फैलाना चाहती थीं।
  • अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद दिल्ली जा रही थीं, जब वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची तो सीआईएसएफ गार्ड ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में बात की और वीडियो शेयर किया।
  • अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर गैलेक्सी के बाहर दो लोगों ने फायरिंग की थी। सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकियां भी मिलीं। उनके घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।
  • हाल ही में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर पर भगदड़ मच गई और एक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा किया गया। पूरा मामला कोर्ट में है।
  • नयनतारा और धनुष के बीच 3 सेकेंड के एक क्लिप को लेकर विवाद हो गया था. नयनतारा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल’ में धनुष की फिल्म ‘नानम राउडी धान’ के गाने और दृश्यों का इस्तेमाल किया। इस फिल्म में नयनतारा भी थीं। मामला यहां तक ​​बढ़ गया कि धनुष ने एक्ट्रेस को कानूनी नोटिस के साथ 10 करोड़ रुपये की भी मांग कर दी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments