सूरत। गोडादरा में महाराणा प्रताप जंक्शन पर जल्द ही ओवर ब्रिज बनेगा। इस पर कुल 60.68 करोड़ रुपए खर्च होंगे। नगर निगम की सार्वजनिक निर्माण समिति (डीडब्ल्यूडी)की से यह प्रस्ताव पारित किया गया है। सार्वजनिक निर्माण समिति के अध्यक्ष भाईदास पाटिल ने जानकारी देते हुए कहा कि गोड़ादारा में महाराणा प्रताप जंक्शन पर लगातार भीड़ बढ़ रही है। भीड़ को कम करने के लिए फ्लाय ओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है। मनपा की सामान्य सभा में स्थानीय नगर सेवकों ने यहां फ्लाई ओवरब्रिज बनाने की मांग की थी।
मंगलवार को नगर निगम में आयोजित बैठक में गोडादरा में महाराणा प्रताप जंक्शन पर ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव पारित करने का निर्णय लिया गया। जल्द ही स्थायी समिति और सामान्य सभा में ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव पारित करने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।