अहमदाबाद। यहां रिवरफ्रंट पर घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। पर्यटक अब वॉकवे पर ही चाय-कॉफी और नाश्ते का मजा ले सकेंगे। इसके लिए वॉकवे पर फूड स्टॉल लगाने की योजना बनाई गई है। फूड स्टॉल का डिजाइन भी तैयार कर लिया गया है। स्टॉल को नीलाम करने का निर्णय लिया गया है। अहमदाबाद के रिवरफ्रंट पर बड़ी संख्या में फूड कियोस्क बनाए गए हैं।
अब तक वॉकवे के दोनों स्थानों पर खाद्य पदार्थों की बिक्री करने पर प्रतिबंध था। इससे यहां आने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पर्यटकों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही रिवरफ्रंट से आय बढ़ाने के लिए भी यह नियम बनाया गया है। जिसमें दोनों जगहों पर लगने वाले फूड स्टॉल में चाय-कॉफी, जूस और स्नैक्स शामिल होंगे। स्टॉल लगाने वालों को भी इस बात का ध्यान रखना होगा कि वे गंदगी न फैलाएं।