वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। इससे पहले ट्रंप अपनी टीम बनाने में जुटे हैं। उन्होंने टीम में कई नए चेहरों को शामिल किया है। चंडीगढ़ की हरमीत के. ढिल्लों का नाम भी इसमें शामिल किया गया है। ट्रम्प ने उन्हें न्याय विभाग में नागरिक अधिकारों के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया। ट्रम्प ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जनकारी दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा- हरमीत ढिल्लों को न्याय विभाग में नागरिक अधिकारों के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल के रूप में चयन करते हुए खुशी हो रही है। हरमीत ने अपने करियर में हमेशा नागरिक स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए अपनी आवाज उठाई है।
हरमीत ढिल्लों देश के शीर्ष वकीलों में से एक हैं। उनके पास डार्टमाउथ कॉलेज और यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया लॉ स्कूल से स्नातक की डिग्री है। वे यूएस फोर्थ सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स में क्लर्क हैं। हरमीत सिख समुदाय की सदस्य भी हैं। न्याय विभाग में नई भूमिका में हरमीत संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने और नागरिक अधिकारों और चुनाव कानूनों के निष्पक्ष कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगी।
ट्रंप सरकार में एक और मूल भारतीय की एंट्री, हरमीत ढिल्लों को बड़ी जिम्मेदारी
RELATED ARTICLES