Friday, March 14, 2025
Homeमनोरंजनधर्मेन्द्र ने खास अंदाज में मनाया अपना 89वां जन्मदिन, बेटे सनी और...

धर्मेन्द्र ने खास अंदाज में मनाया अपना 89वां जन्मदिन, बेटे सनी और बाॅबी के साथ काटा केक

मुंबई। िहन्दी सिनेमा के जाने-माने कलाकार धर्मेन्द्र ने 8 दिसंबर को अपना 89वां जन्मदिन मनाया। धर्मेन्द्र ने दोनों बेटों सनी और बॉबी देओल के साथ खूब बड़ा केक काटा और खास अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब में हुआ था। धर्मेंद्र के जन्मदिन पर सनी देओल और बॉबी देओल अपने पिता का हाथ थामे दिखे। वहीं, धर्मेन्द्र के जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट करके लिखा- जश्न मनाने का दिन! मेरे सपनों के आदमी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। कई साल पहले जब हम पहली बार मिले थे, तब से मैंने तुम्हारा दिल वैसे ही पकड़ रखा है जैसे तुमने मेरा। हम अच्छे और बुरे समय से गुजरे हैं, हमेशा एक साथ रहे हैं, एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार में दृढ़ रहे हैं। मैं आने वाले कई सालों तक आपके आकर्षण से चकित रहने की आशा करती हूं। ईश्वर आपको सदैव अच्छा स्वास्थ्य और प्रसन्नता प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments