नवसारी। नवसारी के पास से गुजरने वाले नेशनल हाईवे नं. 48 पर तीन दिन पहले टोल टैक्स 75 फीसदी बढ़ा दिया गया। इसके विरोध में नवसारी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर बताया कि बोरियाच टोलटैक्स की समयावधि वर्ष 2022 में समाप्त हो गई है। टोलटैक्स को हटाया जाए और हाईवे को चौड़ा किया जाए।
नवसारी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजेंद्रभाई डेरासरिया और जीतेंद्रभाई पंसारा द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा कि बोरियाच टोल टैक्स पर टैक्स वसूलने की अवधि 2022 में पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद टोल टैक्स की संचालक कंपनी द्वारा अभी भी वाहन चालकों से टोल टैक्स वसूला जा रहा है। इसके साथ ही टोल टैक्स भी बढ़ा दिया गया है। टोल टैक्स में अव्यवहारिक वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए और बिस्मार राजमार्गों का निर्माण युद्ध स्तर पर तुरंत किया जाए। अगर इसमें देरी हुई तो स्थानीय राजनीतिक पदाधिकारियों के साथ वाहन चालकों के हित में टोल टैक्स का बहिष्कार कर रास्ता रोको आंदोलन करेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर उसकी पूरी जिम्मेदारी हाईवे अथॉरिटी और पदाधिकारियों की होगी, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजेंद्र भाई देरासरिया ने मीडिया को बताया कि सरकार ने इस टोलटैक्स बूथ के लिए जो समयावधि दी थी, वह वर्ष 2022 में समाप्त हो गई और टोलटैक्स बूथ को खत्म करने की मांग की गई है।
नवसारी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बोरियाच टोल टैक्स पर मूल्य वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
RELATED ARTICLES