व्यारा। दक्षिण गुजरात में तेंदुए का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। दो दिनों में दो बच्चों का शिकार करने से पूरे इलाके मेंे हड़कंप मच गया है। पिछलें दिनों तेंदुआ मांडवी में आठ साल के बच्चे का शिकार किया था। इसके एक दिन बाद ही नेत्रंग में बकरी चराने गई 8 साल की बच्ची को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया। बारडोली के झरीमोरा में आदिवासी विकास मंत्री कुंवरजी हलपति के घर के पीछे भी एक तेंदुआ दिखाई दिखा था। हालांकि, वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों में मांडवी में तेंदुए ने एक बच्चे का शिकार किया था। बच्चा खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया था। परिवारवालों ने खोजबीन की तो खेत में उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा था। इसके दूसरे दिन नेत्रंग के राजाकूवा गांव में बकरी चराने गई 8 साल की बच्ची को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया। बच्ची के शव को रात में नेत्रंग स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।
दक्षिण गुजरात में तेंदुए का आतंक, दो दिन में दो बच्चों का शिकार किया
RELATED ARTICLES