Friday, March 14, 2025
Homeमनोरंजनफिल्म अभिनेत्रियों ने अपने पतियों के लिए रखा करवा चौथ का व्रत

फिल्म अभिनेत्रियों ने अपने पतियों के लिए रखा करवा चौथ का व्रत

मुंबई। आज 20 अक्टूबर को देशभर में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का त्यौहार मनाया। ये व्रत हर सुहागन महिला अपने पति के लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। करवा चौथ पर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपने पतियों के लिए व्रत रखा। शिल्पा शेट्टी की करवा चौथ काफी चर्चा में रहती है। वो हर बार पति राज कुंद्रा के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस बार भी उन्होंने करवा चौथ के मौके पर अपनी प्यारी तस्वीरें साझा की है। इनमें वो पति राज कुंद्रा के साथ ये पर्व मनाती दिख रही हैं। मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने पति विक्की कौशल के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। उन्होंने परिवार के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की है। परिणीति चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपने पहले करवा चौथ की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पति और राजनेता राघव चड्ढा के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। रकुल प्रीत सिंह भी अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। उन्होंने अपने पति एवं अभिनेता सह निर्माता जैकी भगनानी के साथ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी उनके लिए करवा चौथ का व्रत रखा। इस दौरान दोनों पति-पत्नी ने साथ में एक प्यारी तस्वीर साझा की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments