Friday, March 14, 2025
Homeमनोरंजनमुंबई के अंधेरी में श्रीदेवी के नाम पर बना चौक, पति बोनी...

मुंबई के अंधेरी में श्रीदेवी के नाम पर बना चौक, पति बोनी कपूर और बेटी खुशी ने तख्ती का अनावरण किया

मुंबई। बॉलीवुड की सुपरस्टार रहीं श्रीदेवी का 2018 में निधन हो गया था। दुबई के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में श्रीदेवी का बाथरूम में शव मिला था। एक्ट्रेस के निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री में मातम छा गया था। फिल्मी सितारों ने उन्हें अंतिम विदाई दी थी। अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के 6 साल बाद उनके नाम पर मुंबई में एक चौक बनाया गया है। दशहरा की शाम मुंबई के लोखंडवाला क्षेत्र में एक चौक का नाम श्रीदेवी कपूर चौक रखा गया। इस खास मौके पर श्रीदेवी के पति बोनी कपूर मौजूद रहे। बोनी कपूर के साथ उनकी बेटी खुशी कपूर ने तख्ती का अनावरण किया। श्रीदेवी कई साल तक यहां रहीं हैं। इस चौक पर श्रीदेवी की तस्वीर के साथ एक पिलर लगाया गया है। श्रीदेवी चौक को लोखंडवाला की ग्रीन एकर्स टावर्स के पास बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments