Thursday, March 20, 2025
Homeअहमदाबादगुजरात बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट घोषित किया, 86.69% के साथ लड़कियां...

गुजरात बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट घोषित किया, 86.69% के साथ लड़कियां आगे

अहमदाबाद। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने शनिवार को दसवीं का रिजल्ट घोषित किया। छात्र बोर्ड की अाधिकारिक वेबसाइट https://gseb.org/ अथवा वॉट्सएप नं. 6357300971 पर अपना अनुक्रमांक डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। दसवीं का रिजल्ट 82.56% आया है। इस साल दसवीं में कुल 6लाख, 99हजार, 598 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 5लाख, 77हजार, 556 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, 86.69 प्रतिशत के साथ लड़कियां लड़कों से आगे हैं। लड़कों का रिजल्ट 79.12प्रतिशत आया है। गांधीनगर जिले का सबसे अधिक 87.22% और पोरबंदर का सबसे कम 74.57% रिजल्ट आया है। इस साल 23247 छात्रों को ए-1 और 78893 छात्रों को ए-2 ग्रेड मिला है। पिछले साल ए-1 ग्रेड पाने वाले छात्रों की संख्या 6111 थी। 2023 में दसवीं का रिजल्ट 64.62% आया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments