Wednesday, March 19, 2025
Homeराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर कल...

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर कल डाले जाएंगे वोट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार, 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में 1198 उम्मीदवार मैदान में हैं। शुक्रवार को दूसरे चरण में केरल की 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश- महाराष्ट्र की 8-8, मध्य प्रदेश की 6, असम-बिहार की 5-5, छत्तीसगढ़-पश्चिम बंगाल की 3-3, जम्मू-कश्मीर की 1 और मणिपुर- त्रिपुरा की 1-1 सीट पर वोट पड़ेंगे। राजस्थान, केरल, त्रिपुरा और मणिपुर में दूसरे चरण के साथ ही सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव पूरा हो जाएगा।
इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में इन 88 सीटों की बात करें तो इसमें से भाजपा ने 55 सीटें जीती थी। 2019 में इन सीटों पर 70% मतदान वोट पड़े थे। भाजपा को 2024 में भी इन सीटों को बचाए रखना होगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की किस्मत का फैसला भी दूसरे चरण में ही होगा। दूसरे चरण में वायनाड सीट पर भी मतदान होगा। यहां राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार के सुरेंद्रन और भाकपा के एनी राजा मैदान में हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा, राजस्थान में ओम बिड़ला, गजेंद्र सिंह शेखावत और उत्तर प्रदेश में अरूण गोविल, हेमा मालिनी की किस्मत का फैसला होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments