नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को “भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आडवाणी के घर जाकर भारत रत्न प्रदान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू भी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, वीपी नरसिंहा राव, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन और बिहार के मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न प्रदान किया था। इन चारों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। लालकृष्ण तबीयत खराब होने के कारण समारोह में नहीं आ सके थे। रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनके घर जाकर भारत रत्न प्रदान किया।