सूरत। राजस्थान युवा संघ की ओर से 22, 23 और 24 मार्च को तुलसी पार्टी प्लॉट में फागोत्सव का आयोजन किया गया है। संघ की ओर से पिछले 33 साल से फागोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि तुलसी पार्टी प्लॉट में रात 8:00 बजे से फागोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें जाति, धर्म का कोई भेदभाव नहीं है। त्योहार सबके लिए एक समान है। फागोत्सव में गरबा के साथ डांगी नृत्य की झलक भी दिखाई देगी।