नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को 57 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। कांग्रेस की तीसरी सूची में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पांडुचेरी, राजस्थान, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की सीटें शामिल हैं। कांग्रेस ने तीसरी सूची में गुजरात के 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
गुजरात के 11 उम्मीदवारों की सूची
सूरत : नीलेश कुंभाणी
पाटण : चंदनजी ठाकोर
गांधीनगर : सोनल पटेल
साबरकांठा : तुषार चौधरी
जामनगर : जेपी मारविया
अमरेली : जेनीबेन
आणंद : अमित चावड़ा
खेड़ा : कालू सिंह डाभी
पंचमहाल : गुलाबसिंह चौहान
दाहोद : प्रभाबेन तावियाड
छोटा उदेपुर : सुखराम राठवा

