प्रयागराज। हरगढ़ गांव से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बुआ ने दो मासूम भतीजों की पीटकर हत्या कर दी। भाभी से झगड़ा होने के बाद सारा गुस्सा बच्चों पर उतार दिया।
हरगढ गांव में रहने वाले संजय भारतीय की बहन ने उनके दो बेटों पांच के लकी और 3 साल के अभी की डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संजय मुंबई में नौकरी करता है। संजय की पत्नी पार्वती, दो बेटे और बहन पूजा घर पर रहती हैं। बहन पूजा(35) का संजय की पत्नी पार्वती से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद पूजा ने भाभी के दोनों बेटों लकी और अभी को डंडे से पीटकर घायल कर दिया था। बताया जाता है कि पूजा पिछले 10 साल से मानसिक बीमार है। उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद ही पूजा घर से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।