बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। नाई ने छूरे से गला काटकर दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी, जबकि तीसरा बच्चा जान बचाकर भाग निकला। इस खौफनाक मंजर के बाद गुस्साए लोगों ने सैलून में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी जावेद को मार गिराया है।
बाबा कॉलोनी में रहने वाले विनोद कुमार सिंह के घर के सामने ही जावेद और साजिद की सैलून की दुकान है। विनोद कुमार और सैलून मालिक से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।
मंगलवार को शाम के समय साजिद विनोद के घर में घुस गया और तीसरी मंजिल पर विनोद के 11 साल के बेटे आयुष और 6 साल के अहान उर्फ हनी
की छूरे से गला काटकर हत्या कर दी। तीसरा बेटा पीयूष (8) आरोपी के हमले में बच गया। दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने सैलून की दुकान में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपी जादेव को मार गिराया है।
इस घटना से पूरे इलाके में तनाव है। पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मुख्य आरोपी मुठभेड़ में मारा गया है।
बरेली रेंज आई डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस को कठोर कार्रवाई के लिए कहा गया है। घटना के बाद परिवारवालों को रो-रोकर बुरा हाल है।