Saturday, March 15, 2025
Homeअहमदाबादकांग्रेस के पूर्व विधायक जोइता पटेल भाजपा में शामिल हुए, उधर- बीजेपी...

कांग्रेस के पूर्व विधायक जोइता पटेल भाजपा में शामिल हुए, उधर- बीजेपी विधायक केतन इनामदार ने इस्तीफा दिया

अहमदाबाद। मंगलवार को धानेरा के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता जोइता पटेल भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ ही ठाकोर समाज के लेबजी ठाकोर ने भी भाजपा की सदस्यता ली। खानपुर भाजपा कार्यायल में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के 300 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
उधर, वडोदरा जिले की सावली विधानसभा के भाजपा विधायक केतन इनामदार ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा ई-मेल से विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को भेज दिया है। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है।
राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चा के अनुसार केतन इनामदार ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके कुलदीप सिंह को भाजपा में शामिल करने का विरोध किया था। उस दौरान भी उन्होंने इस्तीफा देने की धमकी दी थी।
वडोदरा में रंजनबेन को लोकसभा का टिकट देने पर भाजपा के अंदर चल रही गुटबंदी खुलकर सामने आई है। पिछले दिनों विरोध कर रही महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष डॉ. ज्योतिबेन पंड्या को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया। अब केतन इनामदार के इस्तीफा देने से पार्टी में चल रही गुटबंदी और मुखर हो गई है।
बता दें, 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में वडोदरा की सावली सीट पर भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में कांटे की टक्कर थी। भाजपा उम्मीदवार केतन इनामदार ने एक लाख से अधिक वोट से जीत हासिल की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments