Sunday, March 16, 2025
Homeराष्ट्रीयहेमंत सोरेन की भाभी झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल हुई, तीन बार...

हेमंत सोरेन की भाभी झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल हुई, तीन बार विधायक रह चुकी हैं

रांची। हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हाे गई हैं। वह दुमका की जामा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रही हैं। उनके इस्तीफा देने का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख रहे शिबू सोरेन के बड़े बेटे दुर्गा सोरेन की 2009 में संदिग्ध मौत हो गई थी। उनकी मौत का कारण किडनी फेल होना बताया गया था। पति की मौत के बाद सीता सोरेन राजनीति में आ गई। वह तीन बार विधायक रहीं। इसके बावजूद उन्हें हेमंत सोरेन की कैबिनेट में शामिल नहीं किया। इसे लेकर वह गुस्से में थी। ओडिशा के मयूरभंज में पैदा हुई सीता सोरेन 12वीं तक पढ़ाई की हैं। उन्हें तीन बेटियां हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments