मुंबई। रवि किशन की भोजपुरी फिल्म “महादेव का गोरखपुर’ 29 मार्च को पूरे भारत में हिन्दी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज हो रही है। इतना ही नहीं भोेजपुरी सिनेमा के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है, जब कोई भोजपुरी फिल्म अमेरिका के सिनेमाघरों में भी दिखाई जाएगी। अभिनेता और सांसद रवि किशन अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि- हमरे माटी क बोली अब पूरी दुनिया देखी, हर हर महादेव। इस फिल्म का अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज होना भोजपुरी समाज और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है। “महादेव का गोरखपुर’ फिल्म का टीजर लॉन्च हुआ है। इसका ट्रेलर 21 मार्च को लॉन्च होगा। इस फिल्म को 500 सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।