Monday, March 17, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयव्लादिमीर पुतिन पांचवीं बार बनेंगे रूस के राष्ट्रपति, 88% वोटाें के साथ...

व्लादिमीर पुतिन पांचवीं बार बनेंगे रूस के राष्ट्रपति, 88% वोटाें के साथ ऐतिहासिक जीत हासिल की

मास्को। व्लादिमीर पुतिन ने रूस में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 87.97% वोटों के साथ बड़ी जीत हासिल की है। अब पुतिन का पांचवी बार रूस का राष्ट्रपति बनना तय हो गया है। पुतिन 1999 से रूस के राष्ट्रपति बने हुए हैं। स्वास्थ्य खराब होने के कारण बोरिस येल्तसिन ने 1999 में सत्ता की बागडोर व्लादिमीर पुतिन को सौंप दी। तब से वह एक भी चुनाव नहीं हारे हैं। रूस में यूक्रेन युद्ध के लिए व्लादिमीर पुतिन की सार्वजनिक आलोचना की अनुमति नहीं है। पुतिन के कट्टर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एलेक्सी नवलनी की पिछले महीने आर्कटिक जेल में मौत हो गई थी। सोमवार को नतीजों की घोषणा होने के बाद पुतिन ने अपने पहले संबोधन में पश्चिमी देशों को धमकी देते हुए तीसरे विश्वयुद्ध की चेतावनी दे दी। पुतिन ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण किया था।
रूस के चुनाव आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव में 80 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने ऑनलाइन वोट डाले। रूसी राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग का इस्तेमाल किया गया है। व्लादिमीर पुतिन वोट देने वाले पहले व्यक्ति थे। शुक्रवार और शनिवार को पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन हुए और बैलेट पेपर को खराब करने की कोशिश की गई। इस बीच शुरुआती नतीजों से यह कहा जा सकता है कि व्लादिमीर पुतिन रूसी जनता का भरोसा बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments