Monday, March 17, 2025
Homeराष्ट्रीयदत्तात्रेय होसबले फिर बने आरएसएस के सरकार्यवाह, 2027 तक पद पर बने...

दत्तात्रेय होसबले फिर बने आरएसएस के सरकार्यवाह, 2027 तक पद पर बने रहेंगे

मुंबई। नागपुर में चल रही अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में दत्तात्रेय होसबले को फिर से सरकार्यवाह चुना गया है। होसबले 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। होसबले 2021 से सरकार्यवाह का पद संभाल रहे हैं। इससे पहले भैयाजी जोशी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। नागपुर में 15 मार्च से चल रही प्रतिनिधि सभा की बैठक का रविवार को समापन होगा।
होसबले कर्नाटक के शिमोगा के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1 दिसंबर 1955 को हुआ था। होसबले 1968 में 13 साल की उम्र में संघ में जुड़ गए थे। होसबले ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट किया है। होसबले को मातृभाषा कन्नड़ के अतिरिक्त अंग्रेजी, तमिल, मराठी, हिंदी व संस्कृत सहित अनेक भाषाओं का ज्ञान है। होसबले वर्ष 1975-77 के जेपी आंदोलन में भी सक्रिय थे और लगभग पौने दो वर्ष तक ‘मीसा’ के अंतर्गत जेल में रहे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चुनाव हर तीन साल में होते हैं। जिसमें जिला संघचालक, विभाग संघचालक, प्रांत संघचालक, क्षेत्र संघचालक समेत सरकार्यवाह का चुनाव होता है। इसके बाद ये अपनी टीम की घोषणा करते हैं, जो अगले तीन साल तक काम करती है। बीच-बीच में आवश्यकतानुसार कुछ पदों में बदलाव भी होते रहते हैं। प्रतिनिधि सभा की बैठक में क्षेत्र प्रचारकों एवं प्रांतीय प्रचारकों के दायित्वों में परिवर्तन भी होता है। प्रतिनिधि सभा संघ की निर्णय लेने वाली संस्था है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments