Monday, March 17, 2025
Homeअहमदाबादगुजरात में लोकसभा के साथ ही छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी...

गुजरात में लोकसभा के साथ ही छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे

गांधीनगर। निर्वाचन आयोग 16 मार्च को लाेकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। लोकसभा के साथ ही गुजरात में रिक्त पड़ी छह विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे। चुनाव आयोग शनिवार को गुजरात विधानसभा के उपचुनाव की तीरीखों का भी ऐलान करेगा। कांग्रेस के 4, आम आदमी पार्टी के 1 और एक निर्दलीय विधायक इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। छह विधायकों के इस्तीफा देने से सीटें रिक्त पड़ी हैं। खंभात, वीजापुर, विसावदर, वाघोडिया, पोरबंदर और माणावदर में उपचुनाव होंगे।
गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 156 सीटें मिली थी। कांग्रेस को 17, आम आदमी पार्टी को 5, निर्दलीय को 3 और समाजवादी पार्टी को एक सीटें मिली थी। इसमें से अब तक छह विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। मौजूदा समय में गुजरात विधानसभा में भाजपा के 156, कांग्रेस के 13, आम आदमी पार्टी के 4, निदर्लीय 2 और समाजवादी पार्टी के 1 विधायक हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments