Monday, March 17, 2025
Homeसूरतप्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल का 70वां जन्मदिन आज, भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं...

प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल का 70वां जन्मदिन आज, भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दी

सूरत। गुजरात के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नवसारी के सांसद सीआर पाटिल का आज 70वां जन्मदिन है। भाजपा और अन्य सेवाकीय संस्थाओं द्वारा इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। आज सुबह से ही भाजपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। मेयर दक्षेश मावाणी ने गुलदस्ता देकर सीआर पाटिल को जन्म दिन की हार्दिक बधाई दी।
सीआ पाटिल का जन्म 16 मार्च, 1955 को महाराष्ट्र के जलगांव जिले के नजदीक एदलाबाद के पींपरी-उकाराउत में एक सामान्य परिवार में हुआ था। उन्होंने दक्षिण गुजरात में प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद सूरत आईटीआई में पढ़ाई की। सीआर पाटिल 1975 में पुलिस विभाग में शामिल हुए थे। पाटिल ने 1984 में पुलिसकर्मियों के लिए यूनियन बनाने की कोशिश की थी। सरकार और उच्चाधिकारियों को यह पसंद नहीं आया और उन्हें सस्पेंड कर दिया। पाटिल ने पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद राजनीति में आने का निर्णय लिया। सीआर पाटिल 1989 में भाजपा में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments