Tuesday, March 18, 2025
Homeप्रादेशिकअफीम की खेती करने वाला किसान गिरफ्तार; 1 करोड़ के पौधे-फल बरामद

अफीम की खेती करने वाला किसान गिरफ्तार; 1 करोड़ के पौधे-फल बरामद

प्रयागराज। हंडिया तहसील के नौनरा गांव में अफीम की अवैध खेती करने का मामला सामने आया है। पुलिस, जिला प्रशासन और अाबकारी की टीम तुरंत गांव पहुंच गई और खेत को सीज कर दिया। पुलिस ने अफीम की खेती करने वाले जमीन मालिक विजय चंद्र मौर्या को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही खेत से डेढ़ हजार अफीम पोस्ता के पौधे, 1718 अफीम के फल बरामद किए हैं। इसकी कीमत एक करोड़ रुपए बताई जाती है। विजय चंद्र मौर्या अपने खेत में चोरी-छिपे अफीम की खेती कर रहा था। इसकी भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने गुप्त तरीके से छानबीन करके कार्रवाई शुरू की। हंडिया के एसीपी पंकज लवानिया, तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा, आबकारी इंस्पेक्टर पारूल चौधरी, पुलिस इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम पूरी टीम के साथ खेत में पहुंच गए। अधिकारियों ने पूरे खेत को सीज कर दिया, इसके बाद अफील के पौधों को कटवाकर कब्जे में लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments