Monday, March 17, 2025
Homeराष्ट्रीयराज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने इस्तीफा दिया, लोकसभा का टिकट न...

राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने इस्तीफा दिया, लोकसभा का टिकट न मिलने पर भाजपा से नाराज थे

भाेपाल। लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा से पहले मध्य प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अजय प्रताप सिंह लोकसभा का टिकट न मिलने से नाराज थे। सांसद ने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌ढा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भेज दिया है। इसकी एक कॉपी सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। अजय प्रताप सिंह सीधी लोकसभा सीट से दावेदारी कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने इस सीट से डॉ. राजेश मिश्र को टिकट दिया है।
अजय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है- मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। उनके इस्तीफा देने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि वे सीधी से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि सांसद ने कहा कि अभी उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है। बता दें, अजय प्रताप सिंह 2018 में राज्यसभा सांसद चुने गए थे। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल, 2024 को समाप्त हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments