नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग शनिवार को दोपहर 3:00 बजे प्रेस काॅन्फ्रेंस करके चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव का भी ऐलान होगा। चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। आयोग ने शुक्रवार को इस पर गहन अध्ययन किया। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है। उससे पहले नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
लोकसभा के साथ ही ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में विधानसभा के चुनाव भी होंगे।
लोकसभा चुनाव 7 से 8 चरणों में होने की संभावना है। 2019 में 7 चरणों में लोकसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल और आखिरी चरण का 19 मई को हुआ था। वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी।
