सूरत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा, सूरत शहर प्रभारी शीतलबेन सोनी ने विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध लेखिका एवं वक्ता श्रीमती अंकिता मूलानी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। भाजपा महासचिव किशाेर बिंदल, मुकेश दलाल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शीला तारपरा, महासचिव मायाबेन, महिला मोर्चा मीडिया संयोजक शीतलबेन पटेल मौजूद रहीं।