Monday, March 17, 2025
Homeअहमदाबादकांग्रेस से छह बार पटेलाद के विधायक रहे निरंजन पटेल भाजपा में...

कांग्रेस से छह बार पटेलाद के विधायक रहे निरंजन पटेल भाजपा में शामिल हुए, सीआर पाटिल ने दिलाई सदस्यता

आणंद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर गुजरात में हैं। राहुल गांधी के गुजरात में होने के बावजूद दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। शनिवार को छह बार विधायक रहे निरंजन पटेल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। जिले के बोचासण में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने निरंजन पटेल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ एनसीपी के जनरल सेक्रेटरी बृजेश कुमार पटेल, बोरियाव के कांग्रेस काउंसेलर नीलेश पटेल, आणंद की एनसीपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष हंसाबेन गोहिल भाजपा में शामिल हुए।
निरंजन पटेल आणंद जिले की पटेलाद सीट पर छह बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। 2022 के लोकसभा चुनाव में पटेलाद से चुनाव लड़ने वाले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अर्जुन भरवाड़ भी भाजपा में शामिल हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments