Wednesday, March 19, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस में फंसे भारतीयों को लेकर केंद्र सरकार की बड़ी चेतावनी- झूठ...

रूस में फंसे भारतीयों को लेकर केंद्र सरकार की बड़ी चेतावनी- झूठ बोलकर हो रही है सेना में भर्ती…

नई दिल्ली। रूस में काम करने के नाम पर ठगी का शिकार हुए भारतीय नागरिकों के मामले में भारत सरकार एक्शन में है। विदेश मंत्रालय ने कहा, रूस से करीब 20 भारतीयों ने हमसे संपर्क किया है, जो भारत लौटना चाहते हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नागरिकों को झूठ बोलकर ले जाया जा रहा है। यह मानव तस्करी का मामला है। इस मामले को लेकर सीबीआई ने कई दगह दबिश दी है। विदेश मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे इस प्रकार के किसी भी जाल में न फंसें।
भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (8 मार्च) को जारी एक बयान में कहा है कि भारत सरकार ने रूस में काम करने के नाम पर भारतीय नागरिकों को ठगे जाने का मुद्दा उठाया है। विदेश मंत्रालय को शक है कि रूस में करीब 20 भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने करीब 20 लोगों से संपर्क किया है और हम उनकी जानकारी जुटाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम रूसी अधिकारियों के संपर्क में हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि टू फ्रंट वॉर में भारत के तीन नागरिकों की मौत हो चुकी है। रूस-यूक्रेन युद्ध में दो भारतीयों की मौत हुई है, जबकि इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में एक और भारतीय की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मानव तस्करी में शामिल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गई है जो भारतीयों को काम के बहाने रूस भेजते हैं। सीबीआई ने कई शहरों में छापेमारी की है और केस भी दर्ज किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments