सना। अदन की खाड़ी में एक व्यापारिक जहाज पर हूतियों के मिसाइल हमले में तीन नाविकों की मौत हो गई। हमले में चार घायल हो गए हैं। हूती विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी ली है। गाजा पर इजराइल के आक्रमण के बाद यह पहली बार है जब दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों में से एक पर व्यापारिक जहाज पर जानहानि हुई है। अमेरिका के सेंटकॉम के अनुसार हूती आतंकवादियों की ओर से बुधवार को करीब साढ़े 11 बजे (स्थानीय समय) एक एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल (एएसबीएम) बारबाडोस के झंडे और लाइबेरिया के स्वामित्व वाले जहाज की ओर दागी गई। मिसाइल जहाज पर गिरी। इससे बहुराष्ट्रीय चालक दल के तीन लोगों की मौत हुई। कम से चार लोगों के घायल होने की खबर है। जिसमें तीन की स्थिति गंभीर है। जहाज को क्षति पहुंची है। ब्रिटेन दूतावास ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि तीन निर्दोष नाविकों की मौत हो गई है। यह हूतियों की ओर से दागी गई मिसाइलों का परिणाम है। उन्हें रोकना होगा।
अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाज पर हूतियों ने दागी मिसाइल, तीन की मौत
RELATED ARTICLES