Monday, March 17, 2025
Homeसूरतराहुल गांधी की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा 10 मार्च को सूरत पहुंचेगी,...

राहुल गांधी की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा 10 मार्च को सूरत पहुंचेगी, गुजरात प्रभारी मुकुल वासनिक ने रूट का दौरा किया

सूरत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा 10 मार्च को सूरत जिले में प्रवेश करेगी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महामंत्री, सांसद और गुजरात प्रभारी मुकुल वासनिक 6 मार्च को दिल्ली से सूरत आए। वासनिक ने भारत जोड़ाे न्याय यात्रा रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने सोनगढ़, व्यारा, बारडोली मांडवी में रूट और सभास्थल का दौरा करके पार्टी के कार्यकर्ताओं को जरूरी सलाह दी। मुकुल वासनिक के साथ दक्षिण गुजरात की प्रभारी उषा नायडू, विधायक तुषार चौधरी, गौरव पंड्या और सूरत शहर कांग्रेस अध्यक्ष धनसुख राजपूत, नगर निगम के पूर्व प्रतिपक्ष नेता भूपेन्द्र सोलंकी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक पिंपले, कल्पेश बारोट समेत कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments