मेरठ। मेरठ पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा लीक मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मोबाइल से पेपर लीकर करने के सबूत भी मिले हैं। आरोपी साहिल, दीपक, बिट्टू, रोहित, प्रवीण और नवीन को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एसटीएफ की टीम पहले भी दो आरोपियों अजय सिंह चौहान ओर सोनू सिंह यादव को गिरफ्तार कर चुकी है।
एसटीएफ प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वालों की तलाश जारी है। एसटीएफ की टीम ने मंगलवार को रात में हाईवे से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें कंकरखेड़ा थाने ले जाया गया। पेपर लीक कांड गिरोह में कुल 14 सदस्य हैं। इसमें से 8 फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।