भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश में घूम रही है। राहुल गांधी जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। राहुल गांधी ने शाजापुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी चाहते हैं कि आप दिनभर मोबाइल पर रहो, श्रीराम बोलो और भूखे मर जाओ। राहुल गांधी के सामने ही भाजपा कार्यकर्ताओं मोदी-मोदी के नारे लगाए। राहुल गांधी ने नारे लगाने वालों को टाफी भेंट की तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने बदले में उन्हें आलू दिए। राहुल गांधी और उज्जैन पहुंचेगे और भगवान महाकाल का दर्शन करने के बाद रोड शो करेंगे।