Monday, March 17, 2025
Homeअहमदाबादअर्जुन माेढवाडिया, अंबरीश डेर और मुलु कंडोरिया भाजपा में आए, प्रदेशाध्यक्ष सीआर...

अर्जुन माेढवाडिया, अंबरीश डेर और मुलु कंडोरिया भाजपा में आए, प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने सदस्यता दिलाई

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही गुजरात में कांग्रेस की हालत खराब होती जा रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा के गुजरात पहुंचने से पहले ही दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। आज कमलम् में पूर्व विधायक अंबरीश डेर, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया और जामनगर के मुलु कंडोरिया विधिवत भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के दिग्गत नेताओं को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
भाजपा में आते ही अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि आजादी से पूर्व देश की जनता और क्रांतिकारी महात्मा गांधी की अगुवाई में एकजुट हुए थे। उसमें अलग-अलग विचारधारा के लोग थे, लेकिन उनका एक ही लक्ष्य था आजादी…। आजादी तो हमें मिल गई, पर सामाजिक और आर्थिक आजादी अभी बाकी है। ये सपना आज भी हमें अधूरा दिखता है। उस दौरान महात्मा गांधी और सरदार पटेल नेतृत्व करते थे, आज नरेंद्र मोदी और अमित शाह देश का नेतृत्व कर रहे हैं। विकसित भारत का सपना लेकर दिन-रात काम कर रहे हैं। अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि देश की राजनीति में कोई उद्देश्य लेकर नहीं आता है, पर प्रधानमंत्री मोदी का उद्देश्य देश में बदलाव और देश को विश्व की महासत्ता के रूप में स्थापित करना है। उनका सपना पांच ट्रिलियन डॉलर का है। प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक और आर्थिक आजादी का सपना देख रहे हैं। उस समय भी साम्यवादी पार्टी को छोड़कर देश के सभी विचारधारा के लोग इकट्‌ठा हुए थे। इस समय भी नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सभी नागरिक एकजुट होकर आर्थिक और सामाजिक बदलाव का काम कर रहे हैं।
भाजपा की सदस्यता लेते ही अंबरीश डेर ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने “वन बूथ, 10 यूथ’ कार्यक्रम चलाया था। उस समय तो कैमरा वाला मोबाइल भी नहीं था। उस समय अमरेली जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एक-एक गांव में युवा मोर्चा का काम किया गया था। 2017 में कांग्रेस ने टिकट दिया और चुनाव जीतकर विधायक बना था। व्यक्तिगत बयानबाजी से बचते हुए बोलने की कोशिश करता था। प्रदेश में भाजपा की सरकार काम कर रही है, आज मुझे भी सरकार के साथ काम करने का मौका मिला। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के साथ काम करने का अवसर मिला है। अंबरीश डेर ने कहा कि मेरी मां बहुत बीमार थी, तब पाटिल हमारे घर देखने आए थे। मैं आज भाजपा में जुड़ रहा हूं, हमारे समर्थक भी भाजपा में शामिल होंगे। डेर ने कहा कि राममंदिर पर कांग्रेस का स्टेटमेंट बहुत ही निराशाजनक था। हम सभी धर्मों का आदर और सम्मान करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments